मशीन पर यंत्रण (मशीनिंग) शुरू करते समय कई प्रकार की समस्याएँ या बाधाएँ आती हैं। समस्या यह है कि अधिकांश समय ऑपरेटर अपने अनुभव द्वारा उनका निवारण करने की कोशिश करता है या मशीन निर्माता से संपर्क कर के मदद माँगता है। आमतौर पर 10 प्रकार की समस्याएँ अक्सर आती हैं। ‘मशीन मेंटेनन्स’ लेख शृंखला में इन समस्याओं के बारे में विचार कर के उनके निवारक (प्रिवेंटिव) उपाय कैसे कर सकते हैं इस बारे में हम जानकारी दे रहे हैं। प्रस्तुत लेख में उन में से एक समस्या के बारे में विस्तार से चर्चा की गई है।

समस्या : ‘इमर्जेंन्सी सिग्नल’ देकर मशीन का बंद होना
इस समस्या में मशीन के पटल (स्क्रीन) पर, इमर्जेंन्सी की लाल बत्ती दिखने के साथ मशीन बंद हो जाती है। मशीन चालू करने पर यदि पटल पर ऐसा संदेश दिखाई देता है और इमर्जेंन्सी बटन का उपयोग करने के बाद भी वह संदेश वही रहता है, तो ग्राहक सबसे पहले सर्विसिंग करने वाली कंपनी को फोन करता है। अगर फोन पर समझाने के बाद भी उसका निवारण नहीं होता तो सर्विसिंग कंपनी का कर्मचारी वहाँ जाकर जाँच करता है और समस्या के मूल कारण का पता लगाता है।
कारण
एक ही समस्या के अलग अलग कारण हो सकते हैं
1. मशीन के इलेक्ट्रिक सर्किट में 24 वोल्ट का दबाव होने के कारण वहाँ का फ्यूज अति महत्वपूर्ण होता है। कई बार वोल्टेज के ऊपर नीचे होने से भी यह फ्यूज जल जाता है। अगर I/O या इंटरफेस PCB कार्ड का फ्यूज जल जाए या खराब हो जाए तब भी इस प्रकार का संदेश आता है। इसके अलावा अगर उससे जुड़े तार ढ़ीले हो गए हों तो भी फ्यूज खराब हो सकता है। जब भी शॉर्ट सर्किट होता है, तब फ्यूज खराब हो जाता है और उसे बदलना पड़ता है।
2. एम.पी.सी.बी.(मोटर प्रोटेक्शन सर्किट ब्रेकर) - विद्युत सर्किट में कहीं भी कोई समस्या आने पर, इससे मशीन के मोटर जैसे महत्वपूर्ण भाग को कोई नुकसान न हो इसलिए यह उपकरण कंट्रोल पैनेल में लगाया जाता है। इसमें से एक भी एम.पी.सी.बी. बंद (ट्रिप) हो जाने पर भी इस प्रकार का संदेश आ सकता है। ऐसे समय में विभिन्न चीजों को देखा जाना चाहिए। जैसे कि 24 वोल्ट के दबाव की सप्लाई है या नहीं? सिर्फ फ्यूज लगाकर मशीन शुरू हुई तो ठीक है, लेकिन अगर फिर से फ्यूज जल गया तो कितनी बार फ्यूज बदला जाए? इसलिए उसका कारण ढूंढ़ना जरूरी है। मशीन की नियंत्रण प्रणाली एक क्लोज्ड फीडबैक सिस्टम होती है। अर्थात इस प्रणाली में यदि कहीं भी सर्किट बंद (क्लोज) नहीं हुआ हो तो इस प्रकार का संदेश आता है। मुख्यत: इलेक्ट्रिक और इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों के बंद होने पर ऐसे संदेश आते हैं। लेकिन अगर इस समस्या से बचना हो, तो मशीन बंद होने का वास्तविक कारण जानना अति महत्वपूर्ण होता है।
• उदाहरण के लिए हम पैर से ऑपरेट होने वाले स्विच (फूट ऑपरेटेड स्विच) के बारे में विचार करेगें। इस मशीन में पैर से ऑपरेट होने वाले स्विच होते हैं। एक से चक और दूसरे से टेलस्टॉक ऑपरेट किया जाता है। जमीन पर रखे होने के कारण कई बार उनकी ठीक तरह से देखभाल नहीं होती है। इस वजह से तेल, पानी, धूल आदि से उनका संपर्क आने से तारों को ढ़ँकन वाला होज पाइप खराब हो जाता है और उसके अंदर के बिजली के तार खराब होने पर शॉर्ट सर्किट हो सकता है और फ्यूज जल सकता है। उसी तरह से बिजली के तारों के बीच इन्स्युलेशन कवर खराब हुआ हो या निकल गया हो और वह हिस्सा पैर से ऑपरेट करनेवाले स्विच से सट गया हो, तो भी शॉर्ट सर्किट हो सकता है। क्योंकि यह स्विच धातु से बना हुआ होता है और वह जमीन पर पड़ा होता है।
• नियंत्रण पैनल खोलने के बाद बंद करते समय यदि ठीक से बंद नहीं किया गया हो तो, कटिंग करते समय कई चिप के टुकड़े उड़कर पॅनेल के अंदर आ जाते हैं। जिससे अंदर के इलेक्ट्रॉनिक उपकरण जल या खराब हो सकते हैं और फ्यूज खराब होता है।
• मशीन की शीतक (कूलंट) टंकी को 3 या 4 महीनों के बाद साफ करना अपेक्षित है। लेकिन उपेक्षा के कारण इसकी लंबे समय या एक वर्ष के बाद सफाई की जाती है। जिससे जमे हुए कचरे और बर के कारण पंप चलाने वाली मोटर पर अधिक दबाव आता है और अधिक मात्रा में विद्युत प्रवाह होने के कारण एम.पी.सी.बी. बंद होकर इस तरह की समस्या उत्पन्न होती है।
ऊपर दी गई सभी महत्वपूर्ण जानकारियाँ तालिका क्र. 1 में दी गई हैं।
नारायण मूर्ती ‘माइक्रोमैटिक मशीन टूल्स प्रा.लि.’ के ग्राहक सहायता प्रबंधक हैं। आप मशिन की देखभाल विषय में गहरा अनुभव रखते हैं।