न्यूट्रल टूल के उपयोग से अंतर्गोल (कॉन्केव) यंत्रण

@@NEWS_SUBHEADLINE_BLOCK@@

Dhatukarya - Udyam Prakashan    15-दिसंबर-2018   
Total Views |
 
सी.एन.सी. लेथ पर अंतर्गोलाकार (कॉन्केव) टर्निंग करना एक सामान्य अंतर्वेशन (इंटरपोलेशन) है। सहनिर्देशों (कोऑर्डिनेट) का चयन योग्य करने के बावजूद कार्यवस्तु की गुणवत्ता अन्य कई बातों पर निर्भर करती है। अगर गुणवत्ता में परिपूर्ण ‘ब्ल्यू मैचिंग’ की अपेक्षा होगी तो उसके लिए पृष्ठीय फिनिश एकसमान होना चाहिए और केंद्र के पास थोड़ी भी उंच-नीच नहीं होनी चाहिए। (ब्ल्यू मैचिंग, यंत्रण किए हुए प्रतल की समतलता/उच्च बिंदु को जाँचने की एक प्रणाली है।)

zxc_1  H x W: 0
अंतर्गोल की टर्निंग करने के लिए कुछ महत्वपूर्ण मुद्दों का विचार करना आवश्यक है
• केंद्र की ऊँचाई अक्ष से 0.05 से 0.1
मिमी. ऊपर होनी चाहिए।
• टूल का प्रवेश बाहर की ओर से दीर्घ/ विस्तारित कोष्ठक (ब्रैकेट) में हो।
• निकास भी कोष्ठक में हो। निकास के कोष्ठक की त्रिज्या, टूल नोज की त्रिज्या से, तीन गुना अधिक हो।
• X ऑफसेट सटीक हो।
1. अगर वह अधिक होगा तो ब्ल्यू सीटिंग की समस्या आएगी।
2. अगर वह कम होगा तो भी ब्ल्यू सीटिंग की समस्या आएगी और केंद्र में समतलता देखी जाएगी।

scc_1  H x W: 0
 
• टूल नोज रेडियस कंपेन्सेशन (टी.एन.आर.सी.) : ब्ल्यू मैचिंग होने के लिए ठ वेअर में समायोजन (मेल) लाना जरूरी है। (टिप्पणी : यंत्रण की हुई कार्यवस्तु की त्रिज्या मशीन पर सीधी नाप नहीं सकते हैं। अगर सेटिंग की प्रक्रिया सही ढ़ंग से नहीं की गई तो कई कार्यवस्तु अस्वीकार (रिजेक्ट) होने तथा उत्पादकता कम होने की संभावना होती है।

sdsvbg_1  H x W

प्रोग्राम
02121 (अंतर्गोल टर्निंग)
(एस डिजाइनर्स लि.)
N1 G0 G21 G40
T0000 X0.0Z0.0
T0101
G92S3000
G96S250 M04
M07
(सेमीफिनिश)
G0X45.0 Z5.0
G1 G41 X44.849 Z1.0 F1.0
X42.849 F0.2
G1 G41 X44.849 Z1.25F1.0
G3 0 Z-8.0 R30.0 F0.12
X42.849 F0.2
G3 X0 Z-7.75 R30.0 F0.12
G3 X-0.695 Z-7.969 R2.0
(आर्क एक्जिट)
G0 G40 Z5.0
(फिनिश)
G0 X45.0 Z5.0
G1 G41 X44.849 Z1.0 F1.0
X42.849 F0.2
G3 X0 Z-8.0 R30.0 F0.12
G3 X-0.695 Z-7.969 R2.0
(आर्क एक्जिट)
G0 G40 Z10.0 M09
G97S100
M5 T0000X0.0Z0.0
M30
%
 
 

0 9844048876

काशिनाथ पत्नासेट्टी ‘एस डिजाइनर्स लि.’, ऐप्लिकेशन सपोर्ट ग्रुप के प्रमुख है। आप के पास मशीन बिल्डिंग और ऐप्लिकेशन, उत्पादकता वृद्धि ऐसे क्षेत्रोंका 27 सालोंका तजुर्बा हैं।
@@AUTHORINFO_V1@@