थ्रेड चेजिंग साइकिल G78

@@NEWS_SUBHEADLINE_BLOCK@@

Udyam Prakashan    23-दिसंबर-2019   
Total Views |
 
पिछले अंक में हमने थ्रेड चेजिंग प्रोग्रैम G76 की जानकारी पाई। इस लेख में हम G78 प्रोग्रैम के बारे में समझ लेंगे।
 

1_1  H x W: 0 x 
 
G78 की मदद से सिंगल लाइन थ्रेड
 
M 5 x 1 थ्रेड
T0505 : टूल कॉल नं. 5
G0 X 6 (X : कटिंग पोजिशन रैपिड)
Z1 (Z : कटिंग पोजिशन रैपिड)
G78 X 4.5 Z-10 G1 : पहला काट,
पिच 1 मिमी.
X 4.25 : दूसरा काट
X 4.04 : तीसरा काट
X 3.9 : चौथा काट
X 3.8 : पांचवा काट
G0 X 20 : X जल्द गति से 20 की ओर
Z30 : जल्द गति से 30 की ओर
M30 : प्रोग्रैम एंड
 
G78 की मदद से मल्टीलाइन थ्रेड प्रोग्रैम
 
T0907 : टूल कॉल अप
G0 X 5 (X : रैपिड कटिंग स्टार्ट पॉइंट)
 
 
2_1  H x W: 0 x
 
Z1 (Z : रैपिड कटिंग स्टार्ट पॉइंट)
G78 X 4.5 Z-10H5 F1 : कटिंग पहला काट 5 लाइन थ्रेड कट, पिच 1 मिमी.
X 4.25 : दूसरा काट
X 4.04 : तीसरा काट
X 3.9 : चौथा काट
X 3.8 : पांचवा काट
G0 X 20 X जल्द गति से 20 की ओर
Z30Z जल्द गति से 30 की ओर
M30 : प्रोग्रैम एंड
G78 साइकिल को कुछ जगह, स्पेशल थ्रेड के लिए थ्रेडिंग साइकिल तो कुछ जगह टेपर थ्रेड कटिंग साइकिल कहा जाता है। G78 साइकिल का प्रोग्रैम फॉरमैट इस प्रकार है
G78 X(U)...Z(W)...R...H...F...E
 
इस पैरामीटर का विवरण इस तरह किया जा सकता है
 
X (U) : आखरी पॉइंट के स्थान का X अक्ष कोऑर्डिनेट (ऐब्सोल्यूट) तो
U इन्क्रिमेंटल
Z (W) : आखरी पॉइंट के स्थान का Z अक्ष कोऑर्डिनेट (ऐब्सोल्यूट) तो
U इन्क्रिमेंटल
R : बढ़ता या घटता टेपर
(Dmax - Dmin) / 2 मिमी.
H : मल्टिपल थ्रेड में थ्रेड लाइन नंबर
F : थ्रेड का लीड (मिमी./फेरा)
E : इंच थ्रेड (थ्रेड/इंच)
 
R के पॉजिटिव एवं निगेटिव वैल्यू का विवरण
 
G78 का इस्तेमाल करते समय R की वैल्यू देनी पड़ती है।
R : थ्रेड की शुरुआत और अंत के बीच के रेडियल डिफरन्स की वैल्यू +ve या -ve होती है। एक रेखा (स्ट्रेट लाइन) में रहे थ्रेड के लिए R की वैल्यू शून्य होती है।
R की गिनती का सूत्र
R (मिमी.) = ( थ्रेड कट शुरुआती व्यास - थ्रेड कट अंतिम व्यास ) / 2
प्रोग्रैम लिखते समय ‘R’ का सही मूल्य और चिह्न (साइन) ड़ालना अनिवार्य है।
 
‘R’ की वैल्यू सामान्य रूप से
>बाहरी थ्रेड के लिए +ve
>अंदरी थ्रेड के लिए -ve
>सीधी रेखा में रहे थ्रेड के लिए 0 (शून्य)
संक्षेप में कहा जाए तो, यदि टूल का संचलन X +ve एवं टेपर थ्रेड हो तो R -ve, और टूल का संचलन X -ve एवं टेपर थ्रेड हो तो R +ve। चित्र क्र. 3अ एवं ब तथा चित्र क्र. 4अ एवं ब से यह स्पष्ट होता है।
 

3a_1  H x W: 0  
 
कोण थ्रेड कटिंग G78 के प्रयोग से प्रोग्रैम
 

5_1  H x W: 0 x 
 
T0707 ...........टूल कॉल
G0 X 9.5 .......X रैपिड कटिंग
शुरुआती पोजिशन
X-15...............Z रैपिड कटिंग शुरुआती पोजिशन
G78 X 2.1 Z-5 R2.5 F1 : पहला काट, पिच 1 मिमी.
X 1.8 : दूसरा
X 1.6 : तीसरा
X 1.4 : चौथा
X 1.3 : पांचवा
G0 X 20 : X जल्द गति से 20 की ओर (रैपिड टू 20)
Z30 : Z जल्द गति से 30 की ओर (रैपिड टू 30)
M30 : प्रोग्रैम एंड
 

satish_1  H x W 
सतीश जोशी
लेखक, सलाहकार 
8625975219
 
सतीश जोशी सी.एन.सी. मशीनिंग क्षेत्र के विशेषज्ञ हैं। आप कई कंपनियों के सलाहकार रहे हैं। विभिन्न महाविद्यालयों में अध्यापन करते हुए, सी.एन.सी. लेथ मशीन विषय पर आपकी किताब भी प्रकाशित हुई है।
 
 
@@AUTHORINFO_V1@@