संपादकीय

@@NEWS_SUBHEADLINE_BLOCK@@

Dhatukarya - Udyam Prakashan    01-मार्च-2019   
Total Views |

editorial
 
2018-2019 इस वित्तीय वर्ष में मशीन टूल क्षेत्र में निरंतरता से उमंग का माहौल था। वाहन उद्योग से बढ़ती माँग, साथ ही रेल तथा एरोस्पेस क्षेत्रों में पुर्जों की बढ़ती हुई आवश्यकता, इन और इन जैसी अन्य कई बातों के फलस्वरूप मशीन टूल उद्योग के लिए यह साल समृद्धिशाली रहा है और रहेगा। में 24 से बंगलुरु के B.I.E.C. 30 जनवरी के दौरान संपन्न हुई अंतर्राष्ट्रीय इम्टेक्स 2019 प्रदर्शनी में इसके फल साफ महसूस हो रहे थे।
 
प्रदर्शनी में सहभागी हुए सभी प्रदर्शकों ने अपने उत्पाद बहुत ही विशेषतापूर्ण तरीके से पेश किए थे। लगभग सभी प्रदर्शकों को महसूस हुआ कि यहाँ आए हुए ग्राहक भी अपनी आवश्यकताएँ, फैक्टरी के लिए क्या जरूरी है, मशीन या टूल में सही में आवश्यक विशेषताएँ आदि बातों का पूरा अभ्यास कर के आए थे। ग्राहकों में बड़ी कंपनियों के अभियंताओं के साथ छोटी इकाइयों के अभियंता एवं कर्मचारी प्रदर्शनी में रखी हुई आधुनिक तकनीक का संबंध अपने वास्तविक कार्य से जोड़ते हुए दिखाई दे रहे थे। भारत के साथ साथ 26 अन्य राष्ट्रों में से इस उद्योग क्षेत्र से जुड़े लगभग 1 लाख लोगों ने 7 दिन की अवधि में प्रदर्शनी का मुआईना किया। यह संख्या निश्चित रूप से काफी कुछ बताती है।
 
भारतीय उत्पादों की गुणवत्ता अंतर्राष्ट्रीय मानकों के बराबरी की हो, इसलिए विश्व भर के तंत्रज्ञान का भारत में प्रवेश होने में इम्टेक्स महत्वपूर्ण कार्य कर रहा है। इस प्रदर्शनी में प्रधानता से इंडस्ट्री 4.0 और ऐडिटिव मैन्युफैक्चरिंग इन विषयों पर जोर दिया गया था। खास बात यह है कि इन दो विषयों के लिए स्वतंत्र दालन की व्यवस्था भी की गई थी। अन्य दालन में लगभग हर एक उत्पादक निश्चित रूप से यह बताता हुआ नजर आ रहा था, कि उसकी मशीन किस तरह इंडस्ट्री 4.0 के लिए अनुकूल है। आज ज्यादातर नमूना उत्पादन के लिए इस्तेमाल होने वाला ऐडिटिव मैन्युफैक्चरिंग वर्तमान में प्रारंभिक अवस्था में है। परंतु डी.एम.जी. मोरी जैसी वैश्विक स्तर पर प्रसिद्ध कंपनियों से ले कर बिल्कुल छोटे उद्योजकों तक बहुत सारे इस क्षेत्र में अपने उत्पाद प्रस्तुत करते हुए भविष्य की झलक दिखलाते नजर आए।
 
हमें उम्मीद है कि जो पाठक प्रदर्शनी में नहीं आ पाए उन्हें इस अंक में दिया हुआ इम्टेक्स का ब्योरेवार रिपोर्ताज इस विशाल प्रदर्शनी का दर्शन कराएगा और इसमें प्रस्तुत की गई खास बातों की उत्सुकता का समाधान करेगा। साथ ही इस अंक के सी.एन.सी. विभाग में सी.एन.सी. लेथ के बारे में बुनियादी जानकारी देने वाला लेख बताएगा कि इस मशीन के कौनसे विकल्प आज बाजार में मिल सकते हैं। तथा ज्योती सी.एन.सी. कंपनी के गैन्ट्री सी.एन.सी. लेथ मशीन की जानकारी देने वाला पाठ आपको और विवरण बताएगा। ट्विन स्पिंडल सी.एन.सी. लेथ इस्तेमाल करने से मिलने वाले लाभ, मिसालों के साथ बताने वाला लेख आपको जरूर उपयोगी साबित होगा। शीतक, जो यंत्रण का अनिवार्य हिस्सा है, उसमें उपलब्ध विकल्प और उनकी बहुत ही उपयोगी विस्तृत जानकारी आपको शीतक चुनने में मदद करेगी। एक छोटी फैक्टरी में कैमशाफ्ट मापन और जाँच के खातिर किए गए प्रयोग के बारे में बताने वाला लेख आपके लिए प्रेरणादायी होगा। इसके अलावा, जटिल संरचना वाली कार्यवस्तु का यंत्रण करते समय आने वाली समस्याएँ सुलझाने की तरकीबें बताने वाला लेख भी इस अंक में शामिल है। साथ ही हमें यकीन है कि जिग एवं फिक्श्चर, सी.एन.सी. प्रोग्रामिंग, टूलिंग में सुधार जैसे विषयोंसंबंधी लेखों में दी गई जानकारी आपके कारखाने में परिवर्तन लाने में अहम् भूमिका निभाएगी।
 
जनवरी, 2019 के ‘धातुकार्य’ में प्रसिद्ध किए गए इम्टेक्स विशेष अंक के प्रति उद्योजकों से विशेष प्रतिक्रिया मिली और साथ ही इम्टेक्स के प्रदर्शकों ने भी इस अंक का खास स्वागत किया। हम चाहते हैं कि आप सभी इसमें शामिल हों। हमें विश्वास है कि आपने खुद के कारखाने में किए सुधार अन्य लोगों तक पहुँचाने के लिए आप ‘धातुकार्य’ के मंच का लाभ उठाएँगे।
 
 
दीपक देवधर
 
@@AUTHORINFO_V1@@