आज्ञावली की रचना (प्रोग्रैम स्ट्रक्चर) और ब्लॉक का स्वरूप

@@NEWS_SUBHEADLINE_BLOCK@@

Dhatukarya - Udyam Prakashan    01-अगस्त-2019   
Total Views |

Program Structure and Block Formation
 
पिछले अंक में हमने कार्यवस्तु का ड्रॉइंग प्राप्त होने के बाद मशीन पर प्रोग्रैमिंग करने के लिए आवश्यक प्रबंधों की जानकारी ली है। इस लेख में हम प्रोग्रैमिंग की शुरुआती पादानों के बारे में समझेंगे।
 
प्रोग्रैमिंग बनाते समय विशेष अनुशासन का पालन करना पड़ता है। प्रोग्रैम का हर भाग और पंक्ति मशीन को सिर्फ विशिष्ट जानकारी ही देते हैं। इसके उदाहरण तालिका क्र. 1 और 2 में दिए हुए हैं।
 
प्रोग्रैमिंग में G और M अक्षरों का प्रयोग किया जाता है। हमें विविध अक्षों में टूल को कैसे घुमाना है इसका प्रोग्रैमिंग करने समय G अक्षर (G 00 से G 99) इस्तेमाल किया जाता है। इसे पूर्वतैयारी कामकाज (प्रिपरेटरी फंक्शन) कहा जाता है। च इस अक्षर का (M 00 से M 99) इस्तेमाल कर के अन्य कामों का प्रोग्रैम लिखा जाता है। इस प्रोग्रैम में अलग अलग ब्लॉक होते हैं। हर ब्लॉक कुछ अक्षर तथा अंकों का इस्तेमाल कर के बनाई गई एक पंक्ति होती है। यह पंक्ति प्रोग्रैम में से एक पादान होती है। अपने काम के दौरान मशीन एक समय पर एक ही ब्लॉक की जानकारी के आधार पर काम करता है।
         
प्रोग्रैम की सर्वसाधारण रचना तालिका क्र. 1, 2, 3 में दी है।

Table Number :- 1
Table Number :- 2
Table Number :- 3 
 
जैसे कि, इस ब्लॉक में दी गई जानकारी के अनुसार, 2.5 मिमी. नोज त्रिज्या होने वाला टूल 0.2 मिमी./फेरा रफ्तार से X अक्ष पर 30 संख्या तक जाता है।
 
सूचना : एक बार G कोड से मिले निर्देश का पालन नया G कोड आने तक किया जाता है।
 
चित्र क्र. 1 में दर्शाया गया 5 मिमी. व्यास का छिद्र बनाने हेतु तालिका क्र. 4 के अनुसार प्रोग्रैम लिखा जाएगा।

Program Structure and Block Formation


Table Number :- 4
 
चित्र क्र. 1 में दर्शाए गए फेसिंग तथा लंबाई पर रफिंग करने हेतु तालिका क्र. 5 के अनुसार प्रोग्रैम लिखा जाएगा। इसके लिए T0303 टूल का उपयोग किया जाएगा। इसमें से G71 से शुरु होने वाला ब्लॉक तय करता है कि रफिंग के लिए आवश्यक टूल की गतिविधि कैसी होनी चाहिए।

Table Number :- 5
 
चित्र क्र. 1 में दर्शाया गया फिनिशिंग करने के लिए तालिका क्र. 6 के अनुसार प्रोग्रैम लिखा जाएगा। इसके लिए T0404 इस टूल का उपयोग किया जाएगा।

Table Number :- 6
 
प्रोग्रैम रचाने के लिए आवश्यक जानकारी
1. प्रोग्रैम क्र. : 3911
2. रफ पार्ट व्यास : 70 मिमी., लंबाई : 120 मिमी. (+1 मिमी. फिनिशिंग अलाउन्स)
3. टूल
ड्रिलिंग : टरेट स्टेशन 2
कॉलअप : T0202
रफिंग टूल : टरेट स्टेशन 3
कॉलअप : T0303
फिनिशिंग टूल : टरेट स्टेशन 4
कॉलअप : T0404
4. मेटल वर्किंग डाटा
4.1 ड्रिलिंग फीड : 0.1 मिमी./फेर
स्पिंडल स्पीड : 2000 आर.पी.एम.
फीड : 0.2 मिमी./फेरा
4.2 फेसिंग फीड : 0.2 मिमी./फेरा
काटने की एकसमान गति : 200 मी./मिनट
4.3 रफिंग फीड : 0.4 मिमी./फेरा
काटने की एकसमान गति : 200 मी./मिनट
4.4 फिनिशिंग फीड : 0.15 मिमी./फेरा
काटने की एकसमान गति : 250 मी./मिनट
4.5 वर्कपीस जीरो पॉइंट G59
चक + जॉ उंचाई : 130 मिमी.
+ रफ पार्ट लंबाई : 120 मिमी.
- फिनिश अलाउन्स : 1 मिमी.
पहला ऑपरेशन : 249 मिमी.
 
0 8625975219
सतीश जोशी जी सी.एन.सी. मशीनिंग में के विशेषज्ञ हैं। आप कई कंपनियों के सलाहगार रहे हैं। विभिन्न महाविद्यालयों में अध्यापन करते हुए, सी.एन.सी. लेथ मशीन विषय पर आप की किताब भी प्रकाशित हुई है।
 
@@AUTHORINFO_V1@@