सी.एन.सी. टूल टरेट अलाइनमेंट

@@NEWS_SUBHEADLINE_BLOCK@@

Udyam Prakashan    16-जनवरी-2020   
Total Views |
 
हम जानते हैं कि सी.एन.सी. मशीन का एक महत्वपूर्ण घटक होता है टूल टरेट। मशीन पर काम करते समय कई बार तकनीशियन की गलती या गलत ऑफसेट देने की वजह से दुर्घटनाएं होती हैं। ऐसे समय टरेट की टक्कर से स्पिंडल या टरेट की अलाइनमेंट खराब हो जाती है।
 
हमारे कारखाने की मशीनों में BTP80, BTP100 आदि विभिन्न प्रकार के टरेट हैं। मशीन पर, 8 एलन बोल्ट की मदद से टरेट लगाए जाते हैं। दुर्घटना के समय टरेट या उसके अंदरूनी भागों को नुकसान एवं आघात से बचाने के लिए व्यवस्था की होती है, जिससे माउंटिंग बोल्ट उनके स्थान से थोड़ा फिसल सकते हैं। दुर्घटना होने पर ये बोल्ट थोड़े फिसलते (स्लिप) हैं और टरेट अपने स्थान से हिल जाता है। दुर्घटना के बाद टरेट के X और Z की संरेखीयता (अलाइनमेंट) जांची जाती है। आम तौर पर, उत्पादन या देखरेख का अनुभव होने वाला कोई भी तकनीशियन X अलाइनमेंट जांच सकता है। लेकिन Z अलाइनमेंट जांचना थोड़ा मुश्किल होता है, क्योंकि दुर्घटना के बाद टूल डिस्क पर दबाव (लोड) आता है जिससे डिस्क बायीं तरफ से थोड़ी नीचे आती है। उस तरफ वजन अधिक होने के कारण उसकी अलाइनमेंट करना जटिल होता है और इसे समय भी ज्यादा लगता है।
 
अगर अलाइनमेंट उचित तरीके से नहीं की गई तो कई खामियां उभर सकती हैं, जैसे कि यंत्रण किए जाने वाले पुर्जों का नाप गलत होना, उन पर टूल के चैटर के निशान दिखना, शिम या टूल होल्डर टूटना आदि। साथ ही इन्सर्ट की आयु पर भी बुरा असर हो सकता है। टूल का रेक कोण बदल जाता है या टर्निंग करते समय, पॉइंट कांटैक्ट होने की बजाय फेस कांटैक्ट हो कर घर्षण (रबिंग) हो सकता है। फलस्वरूप अयोग्य उत्पादन हो कर उत्पाद तथा मटीरीयल की बर्बादी से बड़ा नुकसान होना संभव है। यह नुकसान टालने हेतु अलाइनमेंट प्रक्रिया की उचित जानकारी होना आवश्यक होता है। अलाइनमेंट पूरी किए बिना मशीन चालू करना खतरनाक होता है।
 
नया तरीका
 
Z अक्ष की अलाइनमेंट आसानी से करने के लिए हमारी काइजेन टीम द्वारा खोजी गई तकनीक आगे दी है।
इस हेतु 60 मिमी. X 60 मिमी. X 10 मिमी. आकार की एक चौकोर प्लेट आवश्यक होती है। इस प्लेट पर ड्रिलिंग और टैपिंग कर के उसे X अक्ष की स्लाइड पर बिठाने से वह नहीं हिलती है। 10 मिमी. मोटाई की इस चौकोर प्लेट पर M10 आकार का टैपिंग कर के एक आरपार छिद्र भी बनाया गया। पहले छिद्र से (चित्र क्र. 1 में दिखाएनुसार) टरेट टूल डिस्क धकेली जा सकती है और दूसरे छिद्र से, टरेट की बॉडी में स्थित थ्रेडेड छिद्र में जाने वाले स्क्रू के कारण, उसे खींचा जा सकता है। इस तरह से Z अक्ष अलाइन किया जाता है।
 

1 2_2  H x W: 0 
 

1 2_1  H x W: 0 
 
लाभ
 
> मशीन बंद रखने की अवधि घटाई जा सकती है। खास कर के सी.एन.सी. मशीन इस्तेमाल करने वालों को अब मशीन अधिक समय तक बंद रखने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी।
न्यूनतम कौशल जरूरी है। 
यह तकनीक लागू करने के लिए बहुत ही कम चीजें आवश्यक होती है।
 
 

Mandar_1  H x W 
मंदार महाजन
बिजनेस हेड, माइक्रोमैटिक मशीन टूल्स प्रा. लि.
9890623211
  
यांत्रिकी अभियंता मंदार महाजन माइक्रोमैटिक मशीन टूल्स प्रा. लि. के बिजनेस हेड हैं। आपको प्रोडक्शन एवं मेंटेनन्स में 19 वर्षों का अनुभव है।
 
 
 
@@AUTHORINFO_V1@@