ड्रिलिंग और टैपिंग के लिए DTC 400XL

@@NEWS_SUBHEADLINE_BLOCK@@

Udyam Prakashan    07-जनवरी-2020   
Total Views |

1_1  H x W: 0 x
 
 
DTC का मतलब है ड्रिल टैप सेंटर। यह मशीन मिलिंग के साथ ड्रिलिंग और टैपिंग ऑपरेशन के लिए उपयोग की जाती है। कुछ पुर्जों के लिए, शीघ्र गति से ड्रिलिंग और टैपिंग करते समय ही, न्यूनतम चिप से चिप समय प्राप्त कर के आवर्तन का समय घटाना आवश्यक होता है। DTC में उच्च रैपिड और उच्च त्वरण (ऐक्सिलरेशन) का उपयोग कर के ग्राहक अपेक्षित सटीकता के साथ छोटे पुर्जों का तेजी से उत्पादन कर सकते हैं। ऐसे समय, कुछ कामों के लिए, वित्तीय एवं तकनीकी मामलों के कारण पारंपरिक वी.एम.सी. को चुनना सही नहीं होता है।
 
ग्राहकों की अपेक्षाओं और जरूरतों को ध्यान में रखते हुए, हमारी टीम ने DTC 400XL मशीन का निर्माण किया है। हमारी डिजाइन टीम द्वारा विकसित इस मशीन से ग्राहक, आवर्तन समय (साइकल टाइम) घटा सकते हैं और स्पिंडल का त्वरण (ऐक्सिलरेशन)/अवत्वरण (डेसिलरेशन) अधिक तेजी से कर सकते हैं। विश्व स्तर की मशीन की तुलना में यह अधिक विश्वसनीय और सस्ता उपाय है। इसकी मदद से उत्पादक, जरूरी अचूकता के साथ समझौता किए बिना, कम आवर्तन समय में छोटे पुर्जे बना सकते हैं।
 
DTC 400XL मशीन की विशेषताएं
 
ड्रिल टैप मशीनिंग सेंटर DTC 400XL को, पूरी मिलिंग क्षमता के साथ, शीघ्र गति ड्रिल टैप कार्य के लिए डिजाइन किया गया है। DTC 400XL सुविधाजनक और शक्तिशाली है और उसमें एक BT-30/BBT-30
स्पिंडल लगाया है। यंत्रण का उच्च बल, उच्च गति और सटीक टैपिंग प्राप्त करने के लिए उचित संरचना के डिजाइन के साथ यह मशीन विकसित की गई है। इसके अलावा, मशीन किफायती है और इसमें संरचना की दृढ़ता भी बनाई रखी है। बेहतर दृढ़ता और कार्यप्रदर्शन के लिए मशीन में रोलर प्रकार के LM गाइडवे लगाए गए हैं। मशीन के X,Y, Z ये 3 एकरैखिक अक्षों पर, अनुक्रम से 60/60/48 मी./मिनट के रैपिड ट्रैवर्स प्रदान किए जाने की वजह से अचूक टैपिंग पाने के साथ आवर्तन समय घटाने में मदद होती है। दृढ़ संरचना और उच्च गति की वजह से ड्रिल टैप मशीनिंग सेंटर में अधिक अचूकता और उत्पादकता प्राप्त होती है।
 
स्वचालित टूल चेंजर
 
टूल बदलने के लिए पूरी तरह से स्वचालित टूल चेंजर (ATC) डिस्क मैगजिन को तिरछा करने के बजाय, हमारी टीम ने एक एक कर के टूल पॉकेट तिरछा करने की संकल्पना सफलतापूर्वक लागू की है। इस कारण, सभी गतिशील द्रव्यमानों की जड़ता काफी कम हो कर केवल एक पॉकेट के आकार जितनी रह गई है। इससे हम ‘चिप से चिप समय’, अधिकतम 10,000 आर.पी.एम. के लिए, 1.8 सेकंड तक घटा पाए, जो एक जापानी मशीन के बराबर है।
 

2_1  H x W: 0 x 
 
नवीनतम तकनीक का उपयोग कर के सी.एन.सी. प्रणाली में विशेष रूप से डिजाइन और निर्माण किए गए कैम के कारण ही यह संभव हुआ है। इसमें कोई संदेह नहीं है कि इम्टेक्स 2015 में प्रदर्शित किया गया, 16 टूल डिस्क मैगजिन होने वाला, पहला नमूना (प्रोटोटाइप) अंतर्राष्ट्रीय गुणवत्ता का था। आज भारतभर में कई ग्राहकों के पास DTC 400XL के विभिन्न प्रकारों की 150 से अधिक मशीन काम कर रही हैं।
 
विकसन करते वक्त पैदा हुई समस्या
 
शुरुआत में, टूल बदलते समय होने वाली आवाज कम करने में दिक्कत हो रही थी। स्पिंडल टेपर डिस्क स्प्रिंग स्टैक से जुड़े टूल चेंजर को क्लैंप और डीक्लैंप करने हेतु प्रयुक्त प्रणाली के कारण, आवाज का स्तर अनुमत स्तर से अधिक था। ग्राहक आवर्तन समय कम कर सके इसलिए टूल बदलाव का समय घटाने के हमारे प्रयास से यह आवाज उत्पन्न हो रही थी। इस पर ध्यान केंद्रित करने पर यह दिखाई दिया कि डीक्लैंपिंग बल सीधे फेस कैम पर आने के कारण अनुमानित सीमा से ज्यादा आवाज उत्पन्न हो रही थी।
 
नई विशेषताएं
 
पॉकेट तिरछा हो सकने वाला स्वचालित टूल चेंजर
चिप से चिप समय 1.8 सेकंड जितना कम : चिप से चिप समय को ‘टूल बदलाव का समय’ के रूप में परिभाषित किया जाता है। यदि X, Y और Z अक्ष वाली मशीन अधिकतम N आर.पी.एम. से चल रही हो, तो इस समय की गणना टूल बदलाव का आदेश देने के समय से की जाती है। उस समय स्पिंडल N/2 गति से घूमता है और अक्षों के स्ट्रोक की स्थिति स्ट्रोक के केंद्र में होती है। जब टूल बदलने का आदेश सी.एन.सी. प्रणाली से मशीन पर प्राप्त होता है, उसी वक्त सारे अक्ष टूल बदलाव के क्षेत्र में चले जाते हैं। स्पिंडल भी उस दिशा में अभिमुख (ओरिएंट) हो कर टूल बदला जाता है। अक्ष स्ट्रोक के बीच में आते हैं और स्पिंडल N/2 गति प्राप्त करती है। 
 

3_1  H x W: 0 x 
 
आज, मशीन की वैकल्पिक नियंत्रण प्रणाली (कंट्रोल सिस्टम) अद्यतित (अपग्रेड) कर के ग्राहक चिप से चिप समय 1.5 सेकंड तक कम कर सके हैं। इसके अलावा हमने 24 टूल वाला एक प्रकार भी उपलब्ध कराया है।
 
मशीन की विशेषताएं
 
X/Y/Z अक्ष के लिए 60/60/48 मी./मिनट के अतिरिक्त रैपिड
मशीन का अनुक्रिया समय कम
स्पिंडल का अधिक तेज त्वरण/अवत्वरण
चुस्त आकार की मशीन : DTC मशीन हमारे अपने ही वी.एम.सी. मशीन के ढ़ांचे पर बनाया गया है। आकार में फर्क DTC 1700 X 2650 X 2500 मिमी. तो मिलिंग 1750 X 2750 X 2650 मिमी. जितना है। 
 
ग्राहकों के अनुभव
 
आज भारतभर में हमारे 150 से अधिक ग्राहक DTC 400XL मशीनें सफलतापूर्वक इस्तेमाल कर रहे हैं। मशीन में फानुक कंपनी की सी.एन.सी. 0imf प्रणाली और X अक्ष के स्ट्रोक के 2 प्रकार में 5.5kW / 7.5Kw स्पिंडल पावर प्रदान की गई है। मशीन स्ट्रोक में 500, 400 और 320-X, Y और Z अक्ष ऐसे स्ट्रोक के प्रकार दिए गए हैं। यह मशीन 750 X 400 मिमी. आकार वाले टेबल में उपलब्ध है। दूसरे प्रकार में 700, 400 और 320-X, Y और Z अक्ष स्ट्रोक 850 X 400 मिमी. के टेबल के साथ प्रदान किया गया है। दोनों प्रकारों में, स्पिंडल की अधिकतम गति 10,000 आर.पी.एम. है।
 
उपरोक्त सभी विशेषताएं एक ही उत्पाद में होने की वजह से कई ग्राहक, ड्रिलिंग और टैपिंग जैसे महत्वपूर्ण कार्यों में, आवर्तन समय 40% से 60% तक कम कर पाए हैं। इस कारण, आवश्यक अचूकता से समझौता किए बिना ग्राहक अधिक उत्पादकता प्राप्त करने में सफल रहे। साथ ही, उत्पादों की मांग कम समय में पूरी करना संभव बना।
 
चाकण स्थित सुनीति इंजीनीयरिंग कंपनी में 5 सी.एन.सी. मशीन और एक वी.एम.सी. थी, जिसका इंडेक्सिंग समय अधिक था। इस कारण, कुल आवर्तन समय का 25% समय इंडेक्सिंग करने में ही व्यतीत होता था। इसलिए उन्होंने एस कंपनी की DTC 400XL मशीन लेने का विचार किया। 
 

4_1  H x W: 0 x 
 
इस मशीन के बारे में ‘सुनीति’ के बालासाहब जोगदंड ने कहा “इस मशीन का टूल इंडेक्सिंग समय मात्र 3 से 4 सेकंड तक है तथा रैपिड 60 मी./मिनट है। पुरानी मशीन में एक टूल बदलने के लिए हमें 12 सेकंड लगते थे। रेगुलेटर बॉडी का एक हिस्सा पुराने वी.एम.सी. पर बनाते वक्त हमें 5 पुर्जों के लिए 2 मिनट 20 सेकंड लगते थे। पिछले एक साल से हम DTC 400XL मशीन इस्तेमाल कर रहे हैं और यह पुर्जे अब केवल 1.5 मिनटों में ही पूरे होते हैं। मशीन का आकार चुस्त है और कीमत किफायती है।”
 
 
 
A irranna_1  H
ए. इरण्णा
उप महाप्रबंधक, डिजाइन ऐंड डेवलपमेंट, एस मैन्युफैक्चरिंग सिस्टम्स
9741460370
 
ए. इरण्णा पिछले 5 से अधिक वर्षों से एस मैन्युफैक्चरिंग सिस्टम्स के डिजाइन ऐंड डेवलपमेंट विभाग के उप महाप्रबंधक हैं। आपको मशीन डिजाइन, फिक्श्चरिंग एवं टूल डिजाइनिंग क्षेत्र का 31 वर्षों का अनुभव हैं।
 
@@AUTHORINFO_V1@@