मिलिंग में वृत्तीय अंतर्वेशन – 2

@@NEWS_SUBHEADLINE_BLOCK@@

Dhatukarya - Udyam Prakashan    28-दिसंबर-2020   
Total Views |
नवंबर 2020 के 'धातुकार्य' के अंक में हमने सी.एन.सी. प्रोग्रैम में टूल के कंटूर से संबंधित रैखिक अंतर्वेशन (लिनियर इंटरपोलेशन) और वृत्तीय अंतर्वेशन (सर्क्युलर इंटरपोलेशन) इन दो प्रकार के संचलनों के बारे में जानकारी ली। इस लेख में हम बॉस मिलिंग के बारे में जानेंगे।

बॉस मिलिंग (चित्र क्र. 9)

1_1  H x W: 0 x

पूरे वृत्त के बाहरी मिलिंग में बॉस या स्पिगॉट मिलिंग ये पारिभाषिक शब्द इस्तेमाल किए जाते हैं। इसके विपरित क्रिया है गोलाकार गड्ढ़े का, पूरा वृत्ताकार अंदरूनी मिलिंग। 0.375" गहराई पर प्रोग्रैम करते समय, 0.75" व्यास का एंड मिल कटर इस्तेमाल किया है। इस काम में उपयोग किया जाने वाला प्रोग्रैम आगे दिया है।
02930
(0.75" व्यास का एंड मिल कटर)
N1 G20
N2 G17 G40 G80
N3 G90 G54 G00 X- 1.0 Y1.5 S750
M03
N4 G43 Z0.1 H01
N5 G01 Z-0.375 F40.0 M08
N6 G41 Y0.906 D01 F20.0
N7 Y0 F14.0
N8 G02 J-0.906
N9 G01 X 1.0 F20.0 M09
N10 G40 Y1.5 F40.0 M05
N11 G91 G28 X0 Y0 Z2.0
N12 M30
%

बॉस मिलिंग की मिसाल (चित्र क्र. 10)

2_1  H x W: 0 x

अंदरूनी वृत्त का यंत्रण : अंदरूनी वृत्त का यंत्रण यह आम बात है। वृत्ताकार कोटर या काउंटर बोर, ये इसकी मिसालें हैं।

मिसाल
0.25" गहराई पर Ø1.25" के गोलाकार खोखले अवकाश का यंत्रण करना है। जहाँ प्रवेश करने का बिंदु महत्वपूर्ण नहीं होता वहाँ से शुरूआत करते समय सामान्य रैखिक संचलन का इस्तेमाल होगा। यंत्रण के लिए सेंटर कटिंग एंड मिल (चित्र क्र.11) का उपयोग किया है।


03500
(0.5 व्यास का सेंटर एंड मिल)
G1 20
N2 G17 G40 G80
N3 G90 G54 G00 X0 Y0 S900 M03
N4 G43 Z0.1 H01
N5 G01 Z-0.25 F10.0 M08
N6 G41 Y0.625 D01 F12.0
N7 G03 J-0.625
उपरोक्त प्रोग्रैम में वृत्तचाप का शुरूआती बिंदु और अंतिम बिंदु, दोनों भी घड़ी के 12 बजे की स्थिति पर प्रोग्रैम करने से 90° पर दर्शाते हैं। चाप के केंद्र से शुरु होने वाले संचलन के दौरान, कटर की त्रिज्या जितना ऑफसेट शुरू होता है।

4_1  H x W: 0 x

अंदरूनी वृत्त का यंत्रण - वृत्तीय प्रवेश (चित्र क्र.12) :


3_1  H x W: 0 x

पृष्ठीय फिनिश सुधारने हेतु, वृत्तीय संचलन के शुरूआती बिंदु तक, वृत्तचाप के आकार के मार्ग से पहुंच सकते हैं। शुरूआत हमेशा केंद्र से की जाती है। पहले 45° रैखिक संचलन कर के, कटर की त्रिज्या का ऑफसेट दिया जाता है। बाद में एक वृत्त में समाविष्ट होने वाले चाप से आरंभ किया जाता है।
03501
(0.5 व्यास का सेंटर एंड मिल)
N1 G20
N2 G17 G40 G80
N3 G90 G54 G00 X0 Y0 S900 M03
N4 G43 Z0.1 H01
N5 G01 Z-0.25 F10.0 M08
N6 G41 X0.3125 Y0.3125 D01
F12.0
N7 G03 X0 Y0.625 R0.3125
N8 J-0.625
N9 X-0.3125 Y0.3125 R0.3125
N10 G01 G40 X0 Y0 F20.0 M09
N11 G91 G28 X0 Y0 Z2.0 M05
N12 M30
%

वृत्त काटने का आवर्तन
कई मशीनों के नियंत्रकों (कंट्रोलर) में वृत्त काटने की आज्ञावली शामिल होती है। यह सुविधा मित्सुबिशी और यासनैक में होती हैं, लेकिन फानुक में नहीं। इसमें पूरा वृत्त काटने के लिए विशेष प्रारंभिक आज्ञाएं, उदाहरण के तौर पर G12 तथा G13, शामिल की होती हैं। प्रोग्रैमिंग के लिए यह सुविधा बेहद उपयोगी है, लेकिन पिछले कुछ वर्षों फानुक ने यह सुविधा देना बंद किया है।
G02 एवं G12 और G03 एवं G13 इनमें एक तर्कसंगत संबंध होता है।
G12 पूरा वृत्त काटने का आवर्तन CW
G13 पूरा वृत्त काटने का आवर्तन CCW (चित्र क्र. 13)

5_1  H x W: 0 x


प्रोग्रैम फॉर्मैट
G12 I...D...F.. CW
G13 I...D..F... CCW
I : पूरे हुए वृत्त की त्रिज्या, जिसे एक चिन्ह के साथ बढ़ते मूल्य में प्रोग्रैम किया होता है।
D : कटर की त्रिज्या के ऑफसेट के लिए कंट्रोल रजिस्टर क्रमांक
F : सरकन गति
धन चिन्ह :
यंत्रण का शुरूआती बिंदु 0° पर होगा।
ऋण चिन्ह/घटाव का चिन्ह :
यंत्रण का शुरूआती बिंदु 180° पर होगा।

अन्य शर्तें
1. कटिंग टूल के काम का आरंभ हमेशा गोलाकार गड्ढ़े के केंद्रस्थान से होना चाहिए।
2. यंत्रण का प्लेन हमेशा XY प्लेन ऐसा सेट करेंं।
3. चाप का शुरूआती बिंदु आम तौर पर समाविष्ट किया होता है, जिसे 0° या 180° पर रखा जाता है।
4. कटर की त्रिज्या का समाविष्ट ऑफसेट, दाईं ओर G12, बाईं ओर G13 होता है।
5. G12 तथा G13 का इस्तेमाल करते समय G41 एवं G42 इन आज्ञाओं का पालन न करें।
मिसाल : G12/G13 आवर्तन के इस्तेमाल से संपूर्ण वृत्त का यंत्रण

प्रोग्रैम
03502 (0.5 व्यास का सेंटर कटिंग एंड मिल)
N1 G20
N2 G17 G40 G80
N3 G90 G54 G00 X0-Y05900 M03
N4 G43 Z0.1 H01
N5 G01 Z-0.25 F10.0 M08
N6 G13I0.625 D01 F12.0 M09
N7 G91 G28 X0Y0 Z2.0 M05
N M30
@@AUTHORINFO_V1@@