टेकयन – तेज ड्रिल टैप सेंटर

@@NEWS_SUBHEADLINE_BLOCK@@

Udyam Prakashan Hindi    04-मार्च-2020   
Total Views |
 
उत्पादन के जगत में आज निरंतर अधिकतम कार्यक्षमता पाने के लिए प्रयास शुरु हुए दिखते हैं। आज का बाजार स्पर्धात्मक तथा समय का मूल्य जानने वाला है, जितना पहले कभी नहीं था। काम के दौरान (वर्क फ्लो) किए जाने वाले छोटे छोटे सुधारों से मध्यम एवं दीर्घकालीन लाभ होते हुए नजर आते हैं। ऐसे सुधारों से प्राप्त संयुक्त लाभ का मतलब है ग्राहकों के साथ की गई प्रतिबद्धता सुरक्षित करना। नई तकनीक खोज कर तथा मौजूदा उत्पाद श्रेणियों का विकास कर के इस चुनौती को पूरा किया जा सकता है। आज के उत्पादन क्षेत्र में गति को ‘चलन’ यानि मुद्रा के बराबर माना जा रहा है। इसीलिए हम निरंतर अनुसंधान कर के, एवं आधुनिक तकनीक के मुताबिक विकसित मशीन निर्माण करते रहते हैं।
 

1_1  H x W: 0 x 
 
उच्च गति की यंत्रण प्रक्रिया के लिए मशीन में पूर्णतः नए बदलाव लाने की आवश्यकता होती है। बाजारों से ऐसी मशीन विकसित करने की काफी मांग है जो विविध प्रकार के उद्योगों में उत्पादकता बढ़ाने हेतु उपयोगी हो। इस मांग के कारण ही तेज यंत्रण की आवश्यकता महसूस होती है। उत्पादक विश्व से संबंधी इन सब मुद्दों का विचार कर के ही हमारी कंपनी ‘ज्योति सी.एन.सी.’ ने ‘टेकयन’ इस तेज ड्रिल टैप सेंटर का विकास किया है ताकि भरोसेमंद तरीके में शीघ्र काम करने की चुनौती पूरी की जा सके।
 
निर्माण की प्रेरणा
 
‘टेकयन’ यह शब्द ग्रीक शब्द ‘टैकीस’ (ταχύς) से बना है, जिसका मतलब है ‘तेज’। ‘टेकयन’ एक सैद्धांतिक परिकल्पना है जिसमें प्रकाश से भी अधिक गति से जाने वाले कणों का विचार किया गया है। यह संकल्पना सबसे पहले 1962 में ओ.एम.पी. बिलानिउक, भारतीय वैज्ञानिक वी.के. देशपांडे और इ.सी.जी. सुदर्शन ने प्रस्तुत की। ‘टेकयन’ कणों के संशोधन में भारतीय वैज्ञानिकों के योगदान की याद के रूप में इस मशीन को हमने यही नाम दिया है। लोडिंग अनलोडिंग में बहुत ही कम समय गंवा कर उत्तम आवर्तन काल (साइकिल टाइम) प्राप्त करने के लिए इस मशीन का निर्माण किया गया और गति के प्रतीक के रूप में इसे ‘टेकयन’ नाम दिया गया है।
 
निर्माण की चुनौतियां
 
गति के मामले में विश्व स्तर की मशीनों से स्पर्धा करने वाला भारतीय मशीन बना कर इस क्षेत्र में देश की क्षमता दिखाने का उद्देश्य रख कर इस मशीन का विकास करने की चुनौती हमने स्वीकार की। मशीन की हर विशेषता तेज गति के लिए पूरक रखने के विचार से मशीन विकसित करने की निर्णायक चुनौती हमारे सामने थी। सुमेलन (मैचिंग) की प्रक्रिया जल्द बनाते समय अधिक ‘रैपिड’ यह महत्वपूर्ण घटक बहुत प्रभावी साबित होता है, उसे हासिल करना भी एक आहवान ही था। दूसरी चुनौती थी तेज गति पर मशीन चलाते समय उसकी गतिकी (डाइनैमिक्स) बनाई रखने वाली संतुलित मशीन रचना तैयार करना। उसी समय डिजाइन इस प्रकार बनाना था कि अन्य सभी जरूरी घटक कम से कम जगह में समा कर काम के लिए अधिकतम जगह उपलब्ध हो। इसमें एक और महत्वपूर्ण बात है, टूल बदलने की प्रक्रिया को गतिमान बनाना। उसी प्रकार यंत्रण प्रक्रिया तेजी से हो कर खाली समय घटाने हेतु उसमें स्वचालित पैलेट चेंजर का समावेश करना भी हमारे लिए एक चुनौती थी। कार्यवस्तु और टूल बदलाव न्यूनतम समय में करने से मशीन का प्रत्यक्ष यंत्रण में इस्तेमाल न होने वाला व्यर्थ समय घटाने में बहुत मदद मिलती है। ‘टेकयन’ के विकास के दौरान, इन आवश्यकताओं को पूरा करने का मुश्किल आहवान था।
 

2_1  H x W: 0 x 
 
उत्पाद की विशेषताएं
 
‘टेकयन’ यह मशीन टूल की एक विशेष आवृति होने के नाते, उद्योगों की आवश्यकताएं पूरा करने वाला एक संपूर्ण पैकेज बनता है। इस मशीन में वाहन उद्योग, दूरसंचार, शल्यकर्म उपकरणों का निर्माण, इलेक्ट्रॉनिक्स और आई.टी. जैसे कई क्षेत्रों में इस्तेमाल किए जाने वाले पुर्जों के यंत्रण की क्षमता है। अधिक से अधिक उत्पादकता की दृष्टि से यह मशीन अनेक उद्यमों के लिए सकारात्मक नतीजे दे रहा है।
 
‘टेकयन’ का सबसे महत्वपूर्ण उद्देश्य है, अच्छा आवर्तन काल प्राप्त करना। उसी प्रकार अचूकता एवं निरंतरता प्राप्त करने के लिए पैलेट चेंजर, तेज गति के टूल चेंजर और उच्च डाइनैमिक रैपिड ये इस मशीन की महत्वपूर्ण विशेषताएं हैं।
 
‘टेकयन’ से लाभ
 
‘टेकयन’ मशीन तेज गति का प्रतिनिधित्व करती है और इसीलिए मशीन बनाते समय सभी 3 अक्षों पर 60 मी./ मिनट का उच्च रैपिड ट्रैवर्स और 15 मी./सेकंड का उच्च त्वरण (अैक्सिलरेशन) प्राप्त करने पर सबसे अधिक ध्यान दिया गया है। इसी वजह से इस मशीन का समावेश टूल के ‘फास्ट ड्रिल टैप सेगमेंट’ में किया गया है।
 
‘टेकयन’ की रचना में सभी गतिशील एवं हिलने वाला वस्तुमान कॉलम पर लाया गया है, जिससे यंत्रणा में अधिक अचूकता प्राप्त होती है। शॉप फ्लोर पर ‘टेकयन’ को आवश्यक जगह (फूटप्रिंट) अल्प होते हुए भी उच्च रैपिड ट्रैवर्स सहने वाली उसकी रचना बहुत मजबूत है। डिजाइन के समय दिए गए विशेष ध्यान के कारण चिप प्रभावशाली रूप से बाहर निकाली जाती हैं। संतुलित रचना के कारण मशीन में कंपन नहीं आते। इस मशीन की फूटप्रिंट छोटी होते हुए भी बड़े आकार के पुर्जे पर काम करने के लिए उस पर बड़ी जगह (वर्क एन्वलप) मिलती है। बड़े पैमाने पर उत्पादन करते समय अधिक उत्पादकता पाने के लिए, कार्यवस्तु पकड़ने वाले कई टूल तथा फिक्श्चर बड़ी आसानी से इस मशीन पर लगाए जा सकते हैं। ‘टेकयन’ श्रेणी की आकर्षक खूबियां हैं विशेष रूप से डिजाइन किया हुआ स्वचालित टूल चेंजर (ATC), तेज स्वचालित पैलेट चेंजर (APC), मशीन का चुस्त आकार, सीधे जोड़े (कपल किए) हुए स्पिंडल, एर्गोनोमिक एवं TPM पूरक डिजाइन और साथ ही उच्च दबाव वाली शावर शीतक प्रणाली। अलग अलग आकार की कार्यवस्तुओं और अैप्लिकेशन के लिए इस श्रेणी में ‘टेकयन 4’, ‘टेकयन 5’ और ‘टेकयन 7’ ये प्रकार उपलब्ध हैं।
 

3_1  H x W: 0 x 
 
‘टेकयन’ की ऊपरलिखित विशेषताओं के अलावा, इस श्रेणी की अन्य मशीनों की तुलना में इस ‘टेकयन’ मॉडल का अनोखापन है काम करने के लिए बड़ी जगह (वर्क एन्वलप) की उपलब्धि। जिससे इस पर बड़े आकार के पुर्जों का यंत्रण संभव होता है। 450 मिमी. का स्ट्रोक उपलब्ध कराने वाला Z अक्ष डिजाइन किया गया है, जिससे गहराई में जा कर प्रक्रिया करने हेतु उचित होने वाले बड़े टूल चुनने में आसानी होती है। दोनों तरफ 300 किग्रै. तक के वजन की कार्यवस्तु बदलने की क्षमता दी गई है और यह व्यवस्था हैड्रोलिक या न्यूमैटिक स्त्रोत के बिना भी चलाई जा सकती है। मशीन की जगह से चिप कुशलता से निकाल कर फेंकने के लिए ‘ज्योति’ ने विशेष रूप से ‘गंगा शीतक’ इस शावर शीतक प्रणाली का डिजाइन किया है।
 

4_1  H x W: 0 x 
 
उपयोगकर्ता के लिए अधिकतम कार्य करने वाला तथा अधिकतम मुनाफा कमा कर देने वाला ‘टेकयन’, हमारी देश की बढ़ती वित्तव्यवस्था में योगदान देने के लिए तैयार किया गया भारतीय पर्याय है।
 
 

A nasit_1  H x  
अंबरीश नसीत
सहायक प्रबंधक (टेक्निकल सपोर्ट) ज्योति सी.एन.सी. ऑटोमेशन लि.
9879571116
 
अंबरीश नसीत ‘ज्योति सी.एन.सी. ऑटोमेशन लि.’ कंपनी में सहायक प्रबंधक (टेक्निकल सपोर्ट) हैं। आप पिछले 5 वर्षों से एस.आर.ई.झेड. अभियांत्रिकी महाविद्यालय (राजकोट) में अध्यापन कर रहे हैं और आपने ‘मैन्युफैक्चरिंग प्रोसेस : ।।’ यह किताब अंग्रेजी में लिखी है।
 
@@AUTHORINFO_V1@@