समय बचाने वाला किफायती जॉ

@@NEWS_SUBHEADLINE_BLOCK@@

Udyam Prakashan Hindi    09-मई-2020
Total Views |
 
कार्यवस्तु पकड़ने का गलत तरीका अपनाने से चक की गुणवत्ता और कार्यक्षमता पर बुरा असर पड़ता है। साथ ही ऑपरेटर को चोट लगने की भी संभावना होती है। इसलिए निर्माण के दौरान दर्जेदार चक इस्तेमाल करना महत्वपूर्ण होता है। उद्यम विश्व में, टर्निंग प्रक्रिया हेतु प्रायः 3 जॉ वाले पॉवर चक के उपयोग को प्राथमिकता दी जाती है। लेकिन कुछ ऑपरेशन ऐसे भी होते हैं जिनमें, किसी खास पुर्जे के लिए , विशेष जॉ बनाना पड़ता है। इसी संदर्भ में ,हमारी 'सीलंट' कंपनी ने एक अभिनव तरीका ढूंढ़ा है, जिसकी जानकारी प्रस्तुत लेख में दी गई है।
 
'सीलंट' कंपनी, पिछले 30 सालों से क्विक रिलीज कपलिंग का उत्पादन कर रही है। कपलिंग के सैकड़ों मॉडल होते हैं, जिनमें से कुछ चित्र क्र. 1 में दर्शाए हैं। हर मॉडल में 3 से 6 पुर्जे होते हैं, जो सी.एन.सी. लेथ पर बनाए जाते हैं।

1_1  H x W: 0 x 
क्विक रिलीज कपलिंग को चक पर पकड़ने के लिए सॉफ्ट जॉ का उपयोग किया जाता है। हर पुर्जे के लिए 3 जॉ का एक अलग सेट आवश्यक होता है। अगली बार उपयोग में लाने हेतु उनका भंड़ारण करने के बारे में सोचें तो सैकड़ो सेट संभालने पड़ते हैं। इस के लिए खर्चा और जगह दोनों भी अधिक लगते हैं। नए जॉ सेट को 'ट्रू' तरीके में लगाने के लिए नए काट लेने पड़ते हैं, इसमें भी काफी समय खर्च होता है।
यह काम आसान बनाने तथा समय बचाने हेतु हमने,कम समय में तुरंत बदला जाने वाला एवं किफायती 'टिप' जॉ बनाया है। इस के लिए भारत सरकार से हमने पेटंट भी प्राप्त किया है। चक पर उपयोग किए जाने वाले 'कठोर' जॉ का डिजाइन बदल कर उसकी नोंक पर छोटा टिप जॉ (चित्र क्र. 2) बिठाने की सुविधा की गई है।
 
2 3 4_2  H x W:
कठोर जॉ चक पर बिठाने के बाद, उसे हिलाए बिना छोटा जॉ निकालना तथा बिठाना आसान बनाने हेतु रचना की गई है। निकाला गया जॉ दोबारा बिठाने के लिए तथा उसे अचूकता से पूर्वस्थान पर लाने के लिए गोपुरी जोड़ (टेपर्ड ट्रैपेजॉइडल जॉइंट) का उपयोग किया गया है। जिस प्रकार ड्रिलिंग मशीन में ड्रिल को सिर्फ दबा कर कस कर बिठाने से भी वह 'ट्रू' घूमता है, उसी प्रकार यह टिप निकाल कर फिर से बिठाने पर वह 0.05 मिमी. में ट्रू बैठता है। जॉ कस कर बिठाने के बाद भी, बोरिंग करते समय लगते धक्कों से वह ढ़ीला हो सकता है। यह टालने हेतु एक स्क्रू की रचना की गई है। कस कर बिठाया गया टिप हाथ से नहीं निकाल सकते, एक पुलर जरूरी होता है। लगातार आठ महीने कई प्रयोग करने के बाद इस तुरंत बदलने वाले जॉ का निर्माण संभव हुआ है।

2 3 4_3  H x W: 
ये टिप हम सॉफ्ट EN8, टफन्ड तथा हार्डनेबल इन तीन प्रकारों में उपलब्ध कराते हैं। एक ही जॉ का उपयोग, सॉफ्ट जॉ टिप लगाने पर सॉफ्ट जॉ, तो हार्डनेबल टिप लगाने पर हार्ड जॉ के रूप में किया जा सकता है। EN8 टफन्ड टिप के उपयोग से बोरिंग की आवश्यकता कम हो कर वहाँ भी समय की बचत होती है।
 
तीन टिप का सेट रखने के लिए हम बॉक्स देते हैं। इस बॉक्स का आकार एक जॉ से भी छोटा होता है। इस पर कार्यवस्तु का नाम, उसका बोर साइज तथा मशीन का नाम लिखने की सुविधा (चित्र क्र. 4) दी होने से, जॉ सेट ढूंढ़ने का समय बचता है।

2 3 4_1  H x W: 

5 6_2  H x W: 0 
 
लाभ
•इस उत्पादन से सेटिंग समय में आधे घंटे की बचत होती है। 
•टिप बदलने के लिए लगने वाला समय, पूरा जॉ सेट बदलने के लिए आवश्यक समय से बहुत कम होता है। इस प्रकार सेटिंग हररोज बदलता हो तो उसमें बचे समय का एक साल का मूल्य 30,000 रुपये होता है। 
•हमने 135, 165 तथा 200 मिमी. आकार के चक के लिए एक ही टिप इस्तेमाल करने की सुविधा दी है।
•इस जॉ पर षट्कोणीय पुर्जा पकड़ना भी संभव होने के कारण प्रीमशीनिंग की आवश्यकता नही होती। 
विभिन्न कंपनियों के चक इस्तेमाल किए जा रहे हो तो उन पर उपयोग करने हेतु अलग अलग जॉ रखने पड़ते हैं। इससे जॉ की संख्या बढ़ती है। हमारी प्रणाली में चक के अनुसार बेस जॉ बनाया जाता है। इन सभी जॉ में लगी टिप, किसी भी प्रकार के चक पर काम कर सकती हैं।
टिप की कीमत जॉ के 40% होती है। कई मशीन पर उसी टिप का उपयोग किए जाने से जॉ की लागत 90% से कम हो सकती है। मिसाल के तौर पर मानिए कि अलग अलग मशीन पर, कुछ विशेष काम करने के लिए अगर 1 लाख रुपयों के जॉ खरीदने पड़ते हो, तो उसी काम के लिए आवश्यक टिप हम 10 हजार रुपयों में दे सकते हैं। 
इस उत्पादन के लिए हमें ,औद्योगिक गुणवत्तासंबंधि जी.एस. पारखे पुरस्कार से सम्मानित किया गया है।
 
 
 
 
 
@@AUTHORINFO_V1@@