खांचों का मिलिंग

@@NEWS_SUBHEADLINE_BLOCK@@

Dhatukarya - Udyam Prakashan    31-अक्तूबर-2021   
Total Views |

milling of grooves_1  
 
मिलिंग करने हेतु आम तौर पर मिलिंग मशीन का इस्तेमाल किया जाता है, तो कुछ खास स्थानों पर, टर्निंग मशीन पर मिलिंग ऑपरेशन कर के भी मुश्किल कार्यवस्तु (मिसाल 1) आसानी से बनाई जा सकती है। इस हेतु C अक्ष और लाइव टूलिंग का उपयोग किया जाता है। कोऑर्डिनेट सिस्टम रोटेशन के उपयोग से, 45º कोण पर, कार्यवस्तु का खास आकार मिलिंग मशीन पर तैयार किया गया है। इसे मिसाल 2 में दर्शाया है। 
 
मिसाल 1
 

Picture no. 1_1 &nbs 
 
चित्र क्र. 1 
 
चित्र क्र. 1 में दर्शाई कार्यवस्तु पर अैक्शियल या फेस मिलिंग करना है। 1" व्यास के फेस पर, C अक्ष का इस्तेमाल कर के 1/4" चौड़ा खांचा करना है। इसके लिए C अक्ष की सरकन गति इंच/मिनट में लेनी होगी। चुनी हुई सरकन गति के अनुसार, नियंत्रक (कंट्रोलर) स्पिंडल के घूमने की गति तय करता है। इसके लिए सेटिंग 102 C अक्ष व्यास के मूल्य का उपयोग किया जाता है। तालिका क्र. 1 के प्रोग्रैम में पैरामीटर को (सी.एन.सी. नियंत्रक का सेटिंग पैरामीटर 102), व्यास के 1 मूल्य पर सेट किया है। 
 

Table No. 1_1   
 
तालिका क्र. 1 
 
चित्र क्र. 1 में दर्शाए N3, N4, N6, N7 तथा N8 मार्ग, प्रोग्रैम के पड़ाव है। उनका वर्णन प्रोग्रैम में दिया है। Z-X प्लेन के इस्तेमाल के साथ C अक्ष ले कर, अपेक्षित फेस का मिलिंग किया है। चित्र क्र. 1 में दर्शाएनुसार, इस प्रकार की कार्यवस्तु पर अैक्शियल या फेस मिलिंग किया जा सकता है। निश्चित व्यास के फेस पर, C अक्ष के इस्तेमाल से, मनचाही चौड़ाई का खांचा बनाया जा सकता है। लाइव टूल XZ प्लेन और C अक्ष के बेहतर उपयोग से, मुश्किल कार्यवस्तु आसानी से बनाई जा सकती है। लाइव टूल (घूमता टूल) तथा C अक्ष के उपयोग से अपेक्षित अंशों में मिलिंग किया जा सकता है। 
 
मिसाल 2
 

Picture no. 2_1 &nbs 
 
चित्र क्र. 2 
 
चित्र क्र. 2 में एक निश्चित ज्यामितीय आकार का यंत्रण, 8 स्थानों पर करना है। लगातार होने वाले ज्यामितीय आकारों में 45º का कोण है और केंद्र से 21, 10, 10 इस प्रकार हर भाग के माप दिए हैं। कोऑर्डिनेट सिस्टम रोटेशन के इस्तेमाल से, हर 45º पर एक, इस तरह 8 ज्यामितीय आकार तैयार किए हैं। चित्र क्र. 2 में शुरुआती बिंदु X0 Y0 माना गया है। इसका प्रोग्रैम तालिका क्र. 2 में दिया है। 
 

Table No. 2_1   
 
तालिका क्र. 2 
 
 
8625975219
सतीश जोशी सी.एन.सी. मशीनिंग के तज्ञ एवं सलाहकार हैं। विभिन्न महाविद्यालयों में अध्यापन का काम करते समय आपकी सी.एन.सी. लेथ विषय पर पुस्तक प्रकाशित हुई है। आपने संगणक संबधित किताबें मराठी तथा अंग्रेजी भाषा में लिखी हैं। 
 
@@AUTHORINFO_V1@@