पृष्ठीय फिनिश को संभालने वाला, कार्यवस्तु का प्रबंधन

@@NEWS_SUBHEADLINE_BLOCK@@

Dhatukarya - Udyam Prakashan    18-मार्च-2021   
Total Views |
कारखाने में आने वाली समस्याओं पर कई बार अपने कर्मचारियों द्वारा ही उपाय खोजे जाते हैं। ये समस्याएं एक तो उत्पादन से या प्रक्रिया से संबंधित होती हैं। समस्या का स्थान निश्चित हो जाने पर उसका इलाज करना आसान बनता है। हमारी कंपनी, 'फ्यूल इंस्ट्रूमेंट्स अैंड इंजीनीयर्स प्रा. लि.' (FIE), में बड़ी संख्या में कार्यवस्तुओं का उत्पादन किया जाता है। बड़ी मात्रा में उत्पादन चलते समय पैदा होने वाली छोटी छोटी समस्याएं भी बड़ा असर करती हैं। कारखाने में पैदा हुई ऐसी ही एक समस्या पर, वहीं पर खोजे गए उपाय के बारे में इस लेख में बताया गया है।
समस्या
FIE में अैल्युमिनियम की छोटी, 20 मिमी. व्यास वाली, कार्यवस्तुएं बड़े पैमाने पर बनाई जाती हैं। हर 3 सेकंड में 1 नई कार्यवस्तु बनती है। एक महीने में कुल 11 लाख कार्यवस्तुएं बनाने की कंपनी की क्षमता है। इतने बड़े पैमाने पर उत्पादन करते समय हमें कई छोटी समस्याओं का सामना करना पड़ता था। इनमें से एक समस्या कार्यवस्तु के पृष्ठीय फिनिश से संबंधित थी।
अैल्युमिनियम धातु पर काम करते समय आने वाली सबसे बड़ी समस्या यह है कि उससे बनाई हुई कार्यवस्तुएं, प्रबंधन के दौरान टेढ़ीमेढ़ी हो जाती हैं या उन पर गड्ढे/खरोंचे पड़ जाते हैं।
पुराना तरीका
हमारे कारखाने में कार्यवस्तु का निर्माण, 8 यंत्रण स्टेशन होने वाली रोटरी मशीन पर किया जाता है। मशीन को कच्चा माल ऑटो फीडर द्वारा आपूर्त किया जाता है। हर 3 सेकंड में 1, इस गति से बनाई जाने वाली कार्यवस्तुएं एक बिन में इकठ्ठा की जाती हैं। वहाँ एक दूसरे से टकराने के कारण उन पर गड्ढे/खरोंचे पड़ती थी, जो जांच के दौरान दिखाई देती थी। इस पर उपाय करने हेतु, कार्यवस्तुएं इकठ्ठा होते समय रबर या स्पंज जैसी मुलायम चीजों का इस्तेमाल पहले किया जाता था। लेकिन मशीन में से बाहर निकलने वाली कार्यवस्तुओं की संख्या बहुत ज्यादा होने के कारण यह समाधान ज्यादा प्रभावशाली साबित नहीं हुआ।
नया तरीका

1_1  H x W: 0 x
निरंतर प्रयास और नए प्रयोगों द्वारा हमने इस समस्या पर एक आसान एवं असरदार उपाय किया। इसके मुताबिक यह तय हुआ कि सभी तैयार कार्यवस्तुएं जिस बिन में इकठ्ठा की जाती हैं, उसमें पहले से ही पानी भरा जाए। ऐसा करने से, तैयार कार्यवस्तु जब पानी से भरी बिन में गिरती है (चित्र क्र. 1) पानी के विपरीत बल के कारण उसकी नीचे गिरने की गति कम हो जाती है। फलस्वरूप, कार्यवस्तुएं पानी में एक दूसरे पर धीरे से गिरती हैं। कार्यवस्तुएं जब एक के बाद एक बाहर निकलती हैं तो इस दौरान बिन लगातार गोल घुमाने का प्रबंध किया गया है। ऐसा करने से मशीन में से निरंतर बाहर निकलने वाली कार्यवस्तुएं, एक दूसरे पर नहीं गिरती हैं। इस छोटे से सुधार के कारण, कार्यवस्तु के पृष्ठीय फिनिश की समस्या परिणामकारक रूप से सुलझ गई।

2_1  H x W: 0 x
लाभ
कार्यवस्तु के अस्वीकार (रिजेक्शन) की मात्रा कम हुई। इस सुधार के पहले रिजेक्शन 1% था, जो अब 0.3% हुआ है।
यह सुधार इस बात की एक अच्छी मिसाल है कि अतिरिक्त खर्चा ना करते हुए भी, केवल उपलब्ध संसाधनों के कल्पनाशील इस्तेमाल से समस्या पर उपाय कैसे खोजा जा सकता है। लघु तथा मध्यम उद्योगों के मालिक और कर्मचारियों ने अनुसंधान एवं लगातार प्रयोग करने पर जोर दिया तो बहुत अच्छे नतीजे यकीनन देखे जा सकते हैं।
@@AUTHORINFO_V1@@