हॉरिजोंटल बोरिंग मशीन

@@NEWS_SUBHEADLINE_BLOCK@@

Dhatukarya - Udyam Prakashan    16-जून-2021   
Total Views |
 
dfghj_1  H x W:
 
जब बड़ी मात्रा में उत्पादन करना हो तब आम तौर पर हॉरिजोंटल मशीनिंग सेंटर (एच.एम.सी.) का इस्तेमाल किया जाता है। पुर्जों के बड़ी मात्रा में उत्पादन में सक्रिय न होने वाले, लेकिन बड़े पुर्जों का (भारी पुर्जे/स्ट्रक्चरल भाग और अन्य) यंत्रण करने वाले कारखानेदारों का एक बड़ा समूह इस उद्योग क्षेत्र में है। इस प्रकार के काम के लिए आज भी पारंपरिक मशीन ही इस्तेमाल होती हैं। हम हुर्को में इसी कमी को पूरा करने का प्रयास करते हैं। बड़े पुर्जों का यंत्रण करने वाले उद्यमियों के लिए हॉरिजोंटल बोरिंग मिल विकसित करने पर हमने विचार किया।
 
हॉरिजोंटल मिलिंग मशीन और बोरिंग मिल में सबसे बड़ा फर्क है, काम की व्यापकता और कार्यवस्तु का आकार। जैसे, वस्त्र उद्योग के मशीन बॉडी, प्रेस बॉडी और अन्य बड़े पुर्जों का यंत्रण एच.एम.सी. पर करना मुमकिन नहीं है क्योंकि मशीन की वजन सहने की मर्यादा तथा कार्यवस्तु का आकार। ऐसे समय हॉरिजोंटल बोरिंग मिल उपयुक्त होती है। वाहन तथा अन्य उद्योगों में, बड़ी संख्या में उत्पादित पुर्जों के लिए एच.एम.सी. का इस्तेमाल किया जाता है तो बड़े आकार के पुर्जों के उत्पादन हेतु बोरिंग मिल का इस्तेमाल किया जाता है। बोरिंग मिल की मजबूत संरचना (रिजिड कंस्ट्रक्शन) और उसके गियर हेड स्पिंडल, वाइड बॉक्स गाइडवे आदि के कारण भारी पुर्जों के उत्पादन हेतु यह एक उचित विकल्प है।
 
 
बड़ी मात्रा में मांग होने के बावजूद, यह उपक्रम हाथ में लेने में हमने देर कर दी ऐसा ही कहना होगा। कोई भी नई प्रक्रिया अपनाते समय उसमें चुनौतियां होती ही हैं। जब हम HBM मालिका विकसित कर रहे थे तब हमे लगा कि हम हमारी ही HMX मालिका के साथ स्पर्धा तो नहीं कर रहे हैं! वैसे तो HBM और HMX ये दोनों मशीन अलग अलग संकल्पनाओं पर बनाई गई हैं, फिर भी उस समय उनके बीच स्पर्धा होने का खयाल आया था। दूसरी चुनौती थी कि नए उत्पाद को बाजार से किस प्रकार की प्रतिक्रिया मिलेगी। मेरे खयाल से हमारी इस मशीन को बाजार से अच्छी अनुक्रिया मिली। अब तक विदेशों में लगभग 20 मशीन बेची गई हैं।
 

dsfghjk_1  H x
चित्र क्र. 1 : HBMX मालिका के विभिन्न मशीन
 
HBMX इस मालिका की मशीन (चित्र क्र. 1) का लक्ष्य है बड़े आकार के यंत्रण उद्योग। जैसे कि मशीन टूल निर्माता, वस्त्र उद्योग में इस्तेमाल होने वाले मशीन तथा प्रिंटिंग मशीन के निर्माता आदि।
 
उपरोक्त उद्योग क्षेत्रों में हॉरिजोंटल बोरिंग मिल मशीन, एक मुख्य मशीन के तौर पर इस्तेमाल होती है। इसमें 2500 Nm तक टॉर्क तैयार करने वाले गियर हेड स्पिंडल हैं। इसके क्विल की लंबाई 900 मिमी. है, जिससे हमें यंत्रण का बड़ा फैलाव मिलता है। LM गाइडवे के बजाय इसमें बॉक्स गाइडवे दिए गए हैं। इसमें संपर्क क्षेत्र (कॉन्टैक्ट एरिया) अधिक होता है और उच्च पैरामीटर पर यंत्रण करते समय पैदा होने वाले थ्रस्ट एवं कंपन (वाइब्रेशन) आसानी से सोंखे जाते हैं।

 
उत्पाद की विशेषताएं
अक्ष की लंबाई : HBMX में X, Y, Z अक्षों की लंबाई अनुक्रम से 2400 मिमी., 2100 मिमी., 1500 मिमी. है। W अक्ष का (स्पिंडल से बाहर आने वाला क्विल) व्यास 135 मिमी. और लंबाई 900 मिमी. होती है।
टेबल का पृष्ठ : टेबल का कार्य पृष्ठ 1800 मिमी. X 2000 मिमी. होने के कारण हम बड़े पुर्जों का यंत्रण कर सकते हैं।
क्विल : HBMX में 135 मिमी. व्यास और 900 मिमी. लंबाई वाला, आगे बढ़ने वाला क्विल (चित्र क्र. 2) होता है। इसलिए टूल को छोटे कोटरों में पहुंचने के लिए लंबे टूलिंग की आवश्यकता नहीं होती।
 
 
 

frtghyjuki_1  H 
चित्र क्र. 2 : एक्स्टेंडिंग क्विल से भारी पुर्जे का यंत्रण
 
 
 
गियर हेड स्पिंडल : हमारी बोरिंग मिल के डिजाइन में दो गति वाले गियर हेड स्पिंडल (चित्र क्र. 3) दिए गए हैं। उच्च (हाइ) गियर हेतु 10-1500 आर.पी.एम. और कम (लो) गियर हेतु 10-350 आर.पी.एम. की गति होती है। 548 Nm से 2500 Nm टॉर्क निर्माण किया जाता है। इस स्पिंडल में स्थायी रूप के ग्रीज पैक वाले ABEC 7 प्रिसिजन क्लास अैंग्युलर कॉन्टैक्ट हाइब्रीड सिरैमिक बेरिंग दिए गए हैं।
 
dghfjkl_1  H x
चित्र क्र. 3 : गियर ड्राइवसमेत स्पिंडल मोटर
 
सरकन गति (फीड) : इसमें 10 मी./मिनट रैपिड ट्रैवर्स और 7.6 मी./मिनट सरकन गति होती है।
बॉल स्क्रू : HBMX में X, Y, Z अक्ष के लिए 80 मिमी. बॉल स्क्रू और W अक्ष के लिए 63 मिमी. बॉल स्क्रू दिया जाता है।
रोटरी टेबल : HBMX में एक चौथे अक्ष का कंटूरिंग रोटरी टेबल (चित्र क्र. 4) दिया जाता है (सिर्फ स्थिति अनुसार नहीं) जिसकी पुनरावर्तनक्षमता 18 माइक्रोन होती है।
 
 
sdfcvbgnvhj_1  
चित्र क्र. 4 : कंटिन्यूअस रोटरी टेबल
 
वजन : अधिकतम 10,000 किग्रै. वजन की कार्यवस्तु इस मशीन पर लगाई जा सकती है। इस मशीन का कुल वजन 26,000 किग्रै. है।
 
 
प्रवेश : बोरिंग ऑपरेशन के समय कई बार, हमें प्रवेश (अैप्रोच) प्राप्त करने हेतु बड़े आकार का या विशेष बोरिंग बार इस्तेमाल करने की आवश्यकता होती है। इससे बोरिंग ऑपरेशन की कुल लागत बहुत बढ़ जाती है। बोरिंग मिल में उपलब्ध W अक्ष के इस्तेमाल से, किसी भी खास बोरिंग टूल के बिना हमें यंत्रण हेतु आसानी से प्रवेश मिलता है, फलस्वरूप यंत्रण की लागत नहीं बढ़ती। चिप ब्रेकिंग और कटिंग टूल की आयु बढ़ाने में, कूलंट थ्रू स्पिंडल अहम भूमिका निभाता है।
 
 
बॉक्स गाइडवे : इसमें तीनों अक्ष के लिए 155 मिमी. चौड़े कठोर (हार्ड) किए बॉक्स गाइडवे (चित्र क्र. 5) दिए हैं, जिससे गहरे काट लेते समय कंपन सोंखे जाते हैं।
 

erthyjukl_1  H  
चित्र क्र. 5 : हार्डन्ड और ग्राउंड बॉक्स गाइडवे
 
आर पार शीतक प्रवाह : 15 बार के दबाव से स्पिंडल के आर पार (थ्रू) शीतक का प्रवाह मिलता है, जिससे गहरे मिलिंग ऑपरेशन के दौरान चिप बाहर निकालने में मदद मिलती है और कटिंग टूल की आयु बढ़ती है।
रैखिक ग्लास स्केल : उच्च तापमान क्षेत्र में काम करते समय उष्मीय स्थिरता (थर्मल स्टैबिलिटी) बनाई रखने और अचूकता बढ़ाने हेतु, तीनों अक्षों में रैखिक ग्लास स्केल दिए गए हैं।
 
 
ए.टी.सी : इसमें 60 टूल का स्टैंडर्ड ऑटोमैटिक टूल चेंजर (ए.टी.सी.) और 90 टूल का वैकल्पिक ए.टी.सी. है। इससे यंत्रण के दौरान कई टूल का संचयन आसान होता है।
 
 
हुर्को विन्मैक्स सी.एन.सी. कंट्रोलर : संभाषण द्वारा और एन.सी. मोड या फिर दोनों पद्धतियों से टूल मार्ग का निर्माण किया जा सकता है। जिस पुर्जे का यंत्रण जरूरी हो उसकी प्रक्रिया में आवश्यक कुल समय कम करने के लिए अंतिम उपयोगकर्ता को सक्षम करता है। +3 हुर्को नियंत्रक (कंट्रोलर) के इस्तेमाल से होने वाले लाभ के बारे में अधिक जानकारी पाने हेतु कृपया http://www.HurcoCanHelp.com इस लिंक पर जाएं।
 
 
कॉलम : उच्च सरकन गति से यंत्रण करते समय, खास कर के उच्च पैरामीटर समेत रफिंग करते दौरान, मजबूती के लिए मशीन में बड़े और मजबूत (मैसिव) कॉलम दिए गए हैं।
 
 
सबसे पसंदीदा नियंत्रक : हमारे मैक्स 5 नियंत्रक में, बाजार में उपलब्ध नवीनतम तकनीक शामिल हैं। इसमें अल्टिमोशन/ 4 GB प्रोग्रैम मेमरी, 128 GB मशीन मेमरी, अपडेटेड प्रोसेसर, 3D सिम्यूलेशन ग्राफिक्स, इंटरप्ट फंक्शन आदि कई विकसित विशेषताएं हैं। इसलिए यह नियंत्रक उपयोगकर्ताओं के लिए बेहद सुविधाजनक/लचीला और अनुकूल साबित होता है। 2017 में, मैक्स 5 नियंत्रक को विश्व के सबसे अधिक पसंदीदा नियंत्रक के तौर पर सम्मानित किया गया है।
 
 
टूल चेंज ऑप्टिमाइजेशन : टूल चेंज ऑप्टिमाइजेशन द्वारा पुर्जे का तथा यंत्रण के प्रोग्रैम का विश्लेषण किया जाता है। बेहतर कार्यक्षमता के लिए टूल बदलने की स्वचालित रूप से पुनर्रचना कर के, टूल बदलाव की संख्या कम करता है।
 
 
एन.सी.कोड : हुर्को कंट्रोल इंडस्ट्री स्टैंडर्ड फानुक, सीमेन्स और अन्य कई कंट्रोल में इस्तेमाल होने वाले एन.सी. कोड से मेल बना लेते (जिसे EIA/ISO या G कोड भी कहा जाता है।) हैं। आपके पास उपलब्ध एन.सी. प्रोग्रैम भी हुर्को पर इस्तेमाल हो सकता है। फानुक का अनुभव रखने वाले मशीन ऑपरेटर के लिए, एन.सी. मोड में हुर्को मशीन ऑपरेट करना आसान हो सकता है।
 
 
एन.सी. एडिटर : एन.सी. प्रोग्रैम लिखने या संपादित करने के लिए शक्तिशाली एन.सी. एडिटर ही सबसे गतिमान विकल्प है। एडिटर, गलत वाक्य प्रयोग (सिंटैक्स) लाल रंग में दर्शाता है। रियल टाइम में हरे रंग में टिप्पणि दर्शाता है। कर्सर हिलाने पर हर कोड का अर्थ भी हुर्को एन.सी. एडिटर दर्शाता है। आप जिनका संभाषण द्वारा (कम्युनिकेटिव) प्रोग्रैम नहीं कर सकते ऐसे, कंटूर और 3D विशेषताओं वाले एन.सी. प्रोग्रैम के पूरे या विशिष्ट हिस्से को संवादात्मक प्रोग्रैम में शामिल करने की अनुमति यह देता है।
 
इससे समय बचाना, प्रोग्रैमिंग आसान होना, वर्तमान प्रोग्रैम का संपादन आसान होना आदि लाभ होते हैं। कॉपी/कट/पेस्ट और फाइंड/रिप्लेस जैसी विकसित विशेषताएं, संपादन जलद और आसान बनाती हैं। हुर्को कंट्रोल द्वारा, समस्त मैक्रो B और एन.सी. प्रोग्रैमर द्वारा इस्तेमाल होने वाले लगभग सभी G और M कोड का इस्तेमाल कर सकते हैं।
 
 
अल्टिमोशन सॉफ्टवेयर : बेहतर मोशन और जर्क नियंत्रण किया जा सकता है। इसमें 0.44 mS ब्लॉक प्रोसेसिंग स्पीड के साथ 10,000 ब्लॉक का वेरियेबल लुक अहेड फंक्शन है। इसमें टूल मार्ग को तर्कसंगत (रैशनल) करने की क्षमता भी है। मशीन स्लाइड के अैक्सलरेशन और डेसिलरेशन पर अद्भुत नियंत्रण समेत उच्च गति, यंत्रण सक्षम करती है, जिससे यंत्रण समय कम होता है, पृष्ठीय फिनिश और अचूकता बढ़ती है।
सुधार और विकास के प्रति हम हमेशा प्रतिबद्ध हैं।
 
 
 
मयंक त्रिपाठी हुर्को इंडिया प्रा. लि. में प्रॉडक्ट स्पेशलिस्ट हैं।
आपको मैन्युफैक्चरिंग, सेल्स और अैप्लिकेशन में काम का 11 वर्षों का अनुभव है।
9600017434
@@AUTHORINFO_V1@@