ग्राइंडिंग वील का चयन तथा सुरक्षा

23 Jun 2020 16:39:00
 
ग्राहक से जब ग्राइंडिंग वील के बारे में पूछा जाता है तब हमें उनकी वर्तमान कार्यप्रणाली, आगामी अपेक्षित प्रक्रिया, मटीरीयल का विवरण तथा मशीन में बदलाव के बारे में पूरी जानकारी मिलने की अपेक्षा होती है। यह जानकारी तथा ग्राहक जिस पुर्जे का उत्पादन करने वाले हैं, उसका अपेक्षित विवरण भी हमें स्पष्ट किया जाना चाहिए। सब जानते ही हैं कि किसी भी उत्पाद का डिजाइन करते समय उसे परिपूर्ण बनाने के लिए जरूरी जानकारी मिलना आवश्यक होता है। इसलिए टूल उत्पादक यही अपेक्षा करते हैं कि ग्राहक अपनी सारी जरूरतें तथा अपेक्षाएं स्पष्ट रुप से प्रस्तुत करें। टूल उत्पादन का कार्य केवल उत्पादक तक सीमित न रह कर यह उत्पादक तथा ग्राहक दोनों की सहमति से किया जाना जरूरी होता है।
 
कई बार ऐसा भी होता है कि, कोई ग्राहक उत्पादक से टूल बनाने की मांग करता है। ग्राहक की अपेक्षानुसार टूल बनाने हेतु उत्पादक उसका अध्ययन करता है। इस प्रक्रिया में उत्पादक ग्राहक से अनेक प्रश्न पूछता है। टूल के निर्माण से पहले ग्राहक के काम से संबधि अधिक जानकारी ले कर, उत्पादक इस्तेमाल के लिए उचित टूल की सिफारिश करते हैं। उसके अनुसार डिजाइन तैयार किया जाता है। अगर पूछे गए सवालों का यथोचित जवाब ग्राहक नहीं देते तो टूल उत्पादन में बाधा आ सकती है। अपेक्षित काम के लिए तथा सुरक्षा की दृष्टि से उचित टूल के चयन के लिए जरूरी जानकारी ग्राहक से मिलना अत्यंत महत्वपूर्ण होता है। 

2_2  H x W: 0 x 
 
प्रस्तुत लेख में हम जानेंगे कि ग्राइंडिंग वील के चयन के बारे में सिफारिश करते समय किन बातों का ध्यान रखना है। 
 
ग्राइंडिंग वील के चयन के समय हम मानते हैं कि ग्राइंडिंग प्रणाली, पूरी उत्पादन प्रक्रिया का भाग है। ग्राइंडिंग वील का डिजाइन करने से पहले कुछ घटकों पर विचार करना जरूरी होता है। यह घटक आसानी से ध्यान में रहें इसलिए हमने इन्हें 3MTDC यह नाम दिया है। इस शब्द का विवरण तालिका क्र. 1 में दिया है। तालिका क्र. 1 के सभी घटकों पर विचार कर के ग्राइंडिंग वील का चयन किया जा सकता है। 

2_1  H x W: 0 x 
 
वील का विवरण तय करने वाले घटक तालिका क्र. 2 में दिए हैं। साथ में घटकों पर होने वाले काम के संदर्भ में विभिन्न मामलों के परिणाम, तालिका क्र. 3 में दर्शाए हैं।

4_2  H x W: 0 x
4_1  H x W: 0 x 
 
अपर्याप्त विवरण के परिणाम
1. मटीरीयल की कठोरता कम बताना : वील का डिजाइन, तुलना में कम कठोर (28-34 HRC) मटीरीयल ग्राइंड करने हेतु किया गया हो और मटीरीयल की वास्तविक कठोरता 60 HRC से अधिक हो तो यह वील काम नहीं करेगा। 
2. मिश्र कठोरता वाले मटीरीयल : मटीरीयल में नरम तथा कठोर पृष्ठ का मिश्रण हो तो हम स्तर वाला (लेयर्ड) वील डिजाइन कर सकते हैं। अथवा केवल कठोर भाग के लिए ही डिजाइन तैयार किया जाता है। 
 
8_1  H x W: 0 x
 
3. वील की गति : अगर ग्राहक मशीन पर 60 मीटर/सेकंड की वील गति का इस्तेमाल करते हैं तथा वील उत्पादक को 45 मीटर/सेकंड की गति बताई जाती है तब वील टूट कर दुर्घटना होने की संभावना है। 
4. अगर कार्यवस्तु पर प्रोफाइल की न्यूनतम त्रिज्या ग्राहक स्पष्ट नहीं करते तब उत्पादक उन्हें अपेक्षित खुरदुरापन (रफनेस), गति तथा अन्य बातों के आधार पर वील का डिजाइन तैयार कर सकता है। इस समय ग्राहक, वील के चुने गए ग्रिट आकार के कारण, अपेक्षित त्रिज्या नहीं कर सकते।

10_1  H x W: 0
10_2  H x W: 0  

8_2  H x W: 0 x 

12_1  H x W: 0  
 
मशीन शुरु करते समय बरतने की सावधानियां
1. मशीन शुरु करें और वील को 2-3 मिनट घूमने दें। वील की गति उस पर लिखी हुई गति से अधिक ना हो।
2. स्पर्श बिंदु (टच पॉइंट) निश्चित करें, वील ट्रू करने के बाद वील का रनआउट निकालें। इससे वील का अक्ष मशीन के अक्ष से संकेन्द्रित हो जाएगा। 
3. ट्रूइंग करते समय तथा ग्राइंडिंग करते समय सुरक्षा की दृष्टि से वील, ड्रेसर और वील तथा कार्यवस्तु इनमें उचित दूरी रखना जरूरी है।
4. वील को इच्छित प्रोफाइल दें और ग्राइंडिंग शुरु करें।
5. काम के दौरान अथवा अन्य किसी भी समय, वील घूमता हो तो सेफ्टी गार्ड ना खोलें।
6. हमेशा प्रशिक्षित ऑपरेटर से वील फिट करें। तालिका क्र. 4 में दिए गए निर्देशों के अनुसार जांच कर लें। 

12_2  H x W: 0  
 
 
 

prakash_1  H x  
प्रकाश पाटील
वरिष्ठ प्रबंधक, सेंट-गोबेन अब्रेजिव्ज ग्राइंडवेल नॉर्टन लि. इंडिया
9850677375
prakash.patil@saint-gobain.com
 
प्रकाश पाटील यांत्रिकी अभियंता हैं। आपको उत्पादन, क्वालिटी ऐसे विविध विभागों मे काम करने का 20 सालों का अनुभव हैं। अभी आप 'सेंट-गोबेन अब्रेजिव्ज ग्राइंडवेल नॉर्टन लि. इंडिया' कंपनी में अैप्लिकेशन विभाग के वरिष्ठ प्रबंधक हैं।
 
 
Powered By Sangraha 9.0